लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस से पहले भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर रेड अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:38 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 अगस्त बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीपीआईए) के अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षात्मक उपायों के तहत रेड अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीपीआईए के निदेशक प्रभात रंजन बेउरिया ने कहा कि रेड अलर्ट मंगलवार से 20 अगस्त तक लागू रहेगा।

बेउरिया ने कहा कि इस अवधि के दौरान आगंतुक पास पर हवाईअड्डे पर टर्मिनलों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और हवाईअड्डे पर अधिक सशस्त्र बलों को तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हवाईअड्डे पर त्री स्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। सीआईएसएफ के जवान घरेलू टर्मिनल पर लगे 67 सीसीटीवी कैमरों के जरिए यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखेंगे।’’

अधिकारी ने बताया कि कड़ी निगरानी के लिए 13 वॉच टावरों में 24 घंटे की शिफ्ट में दो-दो सशस्त्र जवानों को तैनात किया जाएगा।

हवाईअड्डा प्रशासन ने त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) में सीआईएसएफ के और जवानों को भी शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, यदि हवाईअड्डे के किसी भी स्थान पर 15 मिनट तक लावारिस पड़ा कोई बैग या वस्तु मिलती है, तो सुरक्षाकर्मी उसे तुरंत जब्त कर लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos