लाइव न्यूज़ :

सेना के लद्दाख स्काउट रेजीमेंट के लिए जून में की जाएगी भर्ती

By भाषा | Updated: May 11, 2021 16:27 IST

Open in App

लेह, 11 मई सेना के लद्दाख स्काउट रेजीमेंट के लिए अगले महीने केन्द्र शासित प्रदेश में एक पखवाड़े के लिए भर्ती अभियान चलाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लेह और करगिल जिले में विभिन्न स्थानों पर पांच से 18 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इन कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा और वैश्विक महामारी के कारण तिथि या स्थान में किसी भी तरह की तब्दीली की जानकारी विज्ञापन के जरिए दी जाएगी।

नोटिस के अनुसार, नुब्रा और चांगथांग के उम्मीदवारों के लिए भर्ती कार्यक्रम पांच-छह जून को मुटुप स्टेडियम परतापुर-न्योमा में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद डोडा से लेह और बौद्ध उम्मीदवारों के लिए नौ-दस जून को लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट में भर्ती कार्यक्रम आयोजित होगा।

करगिल, द्रास और ज़ंस्कार के उम्मीदवारों के लिए भर्ती कार्यक्रम हेलीपैड ग्राउंड करगिल में 17-18 जून को आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता