लाइव न्यूज़ :

भर्तियां समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हों : गहलोत

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:04 IST

Open in App

जयपुर, 22 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश में भर्तियां निष्पक्ष, समयबद्ध रूप से एवं पारदर्शी तरीके से हों। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया को सुगम बनाने का भी प्रयास कर रही है।

गहलोत ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर के 73वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन साल में नौकरियां उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखी है।

उन्होंने कहा, ''भर्ती प्रक्रिया में सुधार एवं विभिन्न भर्तियों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एम.एल. कुमावत की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी, जिसने अपनी सिफारिशें प्रस्तुत कर दी हैं। राज्य सरकार इन सिफारिशों को लागू कर भर्ती प्रक्रिया को सुगम बनाने का प्रयास कर रही है।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अपनी एक अलग साख बनाई है। आयोग प्रशासनिक सेवाओं के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए युवाओं का चयन करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि आयोग की साख बनी रहे।

गहलोत ने आरपीएससी द्वारा वर्ष 2022 का भर्ती कैलेण्डर जारी करने पर खुशी जताई और कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को समयबद्ध तरीके से नौकरी के अवसर मिलें, इसके लिए आयोग ने वर्ष 2022 में 73 परीक्षाओं का कैलेण्डर जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह