लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 29000 पदों के लिए भर्तियां इसी महीने : डोटासरा

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:40 IST

Open in App

जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से 29000 पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञप्ति इसी महीने जारी की जाएगी। राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा,'मैं इस मंच पर कहना चाहता अक्तूबर में 29000 और पदों के लिए भर्तियां निकलेंगी, क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यह सोच है कि मेहनत करने वाले हमारे बच्चों को नौकरियां मिलें।'

इसके साथ ही डोटासरा ने हाल ही में आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर निशाना साधने वाली विपक्षी दल भाजपा के नेताओं पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि ये लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि जिन शानदार व्यवस्थाओं के साथ रीट परीक्षा आयोजित हुई उसके लिए वह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होने जा रही है।

डोटासरा ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार भी रही, बयान करने वाले यही लोग मंत्री थे लेकिन कार्रवाई नहीं की और नकल गिरोह पनपते रहे।

डोटासरा ने कहा, 'आपके पास भी संसाधन थे, आपकी सरकार थी पर आप चैन की नींद सोते रहे नकलची गिरोह पनपते रहे।' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नकलचियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और मौजूदा सरकार ने ऐसे लोगों को पकड़कर दिखा दिया।

मंत्री ने कहा, 'अगर कोई गलती हुई है, गड़बड़ी हुई है, बेईमानी हुई तो बताइए हम जांच कराने को तैयार हैं, दोषी को दंडित करने को तैयार हैं।' उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जयपुर में आंदोलन कर रहे राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा और अन्य लोगों पर निशाना साधा तथा कहा कि वे बच्चों को बरगला रहे हैं।

उन्होंने कहा,'ढाई साल से सरकार की एक कमी नहीं निकाल सके आज किस मुंह से यहां 20 बच्चों को लेकर बच्चों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।'

उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा में 16 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने एक ही दिन की दो पारियों में परीक्षा दी थी। यह परीक्षा राज्य में तृतीय श्रेणी के अध्यापकों से 30000 से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई।

सरकार ने परीक्षा में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक आरएएस अधिकारी, दो आरपीएस अधिकारियों, शिक्षा विभाग के दर्जन से अधिक कर्मियों और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने (रीट) में कथित गड़बड़ी को लेकर चार अक्टूबर से राज्य भर में आंदोलन करने की घोषणा की है। वहीं इस मामले में जयपुर में शहरीद स्मारक पर धरना दे रहे भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा ने शनिवार को कहा कि बेरोजगारों को न्याय नहीं मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने ट्वीट किया,'राज्य के बेरोजगार युवा जब भी अपनी पीड़ा लेकर मेरे पास आते हैं मैं उनकी मांगों को आवाज़ देता हूं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरा दायित्व है। रीट परीक्षा में पेपर लीक के मामले में जब तक बेरोजगारों को न्याय नहीं मिलेगा, मेरा संघर्ष जारी रहेगा।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा,' डोटासरा द्वारा मुझ पर व्यक्तिगत छींटाकशी से मुझे दुख अवश्य हुआ है, लेकिन इससे बेरोजगारों के प्रति मेरा समर्पण रत्ती भर भी कम नहीं होगा।'

इस पर डोटासरा ने जवाबी ट्वीट में कहा, 'रीट परीक्षा नकल में शामिल सभी लोगों के ख़िलाफ़ कार्यवाही से आप वाक़िफ़ हैं,लेकिन फिर भी अगर कोई आशंका है,तो आप मुझसे या मुख्यमंत्री जी से मिल सकते है, किंतु बेरोज़गार युवाओं को भ्रमित करने वाले लोगों के समर्थन में आपका साथ देना उचित नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर