लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना से रिकवरी बढ़ी, संक्रमण दर में भी कमी आयी-मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: May 10, 2021 23:28 IST

Open in App

रांची, 10 मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कहा कि राज्य में कोविड टेस्टिंग और कोरोना से रिकवरी लगातार बढ़ रही है और पिछले 10 दिनों में राज्य में कोरोना से संक्रमण दर में भी कमी आयी है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के अस्पतालों में आईसीयू/ऑक्सीजन युक्त बेड और जनरल बेड की संख्या में भी पिछले एक माह काफी बढ़ोतरी की गयी है।

उन्होंने कहा कि अमृत वाहिनी ऐप एवं अस्पताल सर्किट के कारण अब सभी तरह के बेड समय पर मिलने से सबको राहत मिली है। सोरेन ने कहा कि ऑक्सीजन एवं अन्य जरूरी दवाइयों की कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए उन्हें और सुगमता से आप तक कैसे पहुँचाया जाये, इस पर राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘कोरोना राहत किट के जरिए हर जरूरतमंद तक हम सभी दवाइयां समय पर पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। आपकी सरकार, आप की सुरक्षा हेतु हर जरूरी प्रयास कर रही है ।’’

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपको भरोसा दिलाना चाहूंगा कि अपने सीमित संसाधनों में हम आपको बेहतर से बेहतर सभी सुविधा अवश्य उपलब्ध करायेंगे।’’

उन्होंने कहा कि अब सभी झारखण्डवासियों को निःशुल्क टीका दिलाना हमारी अगली प्राथमिकता है, जिसे हम अवश्य पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सब के सहयोग से आंशिक लॉकडाउन के फायदे हम देख रहे हैं, पर आप सब से पुनः प्रार्थना है कि बिना मास्क और बिना जरूरी कार्य के अपने घरों से बाहर ना निकलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos