लाइव न्यूज़ :

रिकार्ड टीकाकरण: चिदंबरम के कटाक्ष पर नड्डा का पलटवार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आरंभ हुए मुफ्त टीकाकरण अभियान के पहले दिन रिकार्ड टीकाकरण होने के सरकार के दावे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के कटाक्ष पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को पलटवार किया। नड्डा ने कहा कि जब भी भारत कोई रिकार्ड दर्ज करता है तो भारतीयों पर निशाना साधना कांग्रेस की ‘‘संस्कृति’’ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि भारत ने 21 जून को एक दिन में कोरोना वायरस के 88.09 लाख टीके लगाने की ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ हासिल की है।

सरकार के इस दावे पर कटाक्ष करते हुए चिदंबरम ने कहा था कि रविवार को टीकों को जमा किया गया और सोमवार को टीकाकरण का ‘विश्व कीर्तिमान’ स्थापित किया गया लेकिन इसके अगले दिन फिर से पुरानी स्थिति पर पहुंच गए।

चिदंबरम पर पलटवार करते हुए नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘भारत पिछड़ नहीं रहा है, बल्कि अपने नागरिकों की ताकत के साथ दौड़ लगा रहा है (टीकाकरण में)। सोमवार को रिकार्ड टीकाकरण के बाद कांग्रेस की नापसंदगी से अधिक भारत ने मंगलवार और बुधवार को 50 लाख से अधिक टीकाकरण किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी भारत एक रिकार्ड दर्ज करता है, भारतीयों पर हमले करना कांग्रेस की संस्कृति रही है। विडंबना यह है कि आंकड़ों की पवित्रता को लेकर वह ‘पुनर्गणना मंत्री’ (रिकाउंटिंग मिनिस्टर) सवाल कर रहे हैं जो बजट में आंकड़ों की दिखावेबाजी के लिए जाने जाते थे।’’

चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा था, ‘‘मुझे भरोसा है कि इस कदम को गिनीज बुक में स्थान मिलेगा। कौन जानता है कि मोदी सरकार को औषधि का नोबेल पुरस्कार मिल जाए। ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को अब ‘मोदी है तो मिरेकल है’ पढ़ा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित