लाइव न्यूज़ :

उपचुनावों और दीपावली के बाद इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण में रिकॉर्ड उछाल

By भाषा | Updated: November 23, 2020 11:40 IST

Open in App

इंदौर, 23 नवम्बर विधानसभा उपचुनावों और दीपावली के त्योहार के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण नित नये रिकॉर्ड बना रहा है।

जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 586 नये संक्रमित मिले हैं। यह जिले में इस महामारी के पिछले आठ महीने से जारी प्रकोप के दौरान एक ही दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक तादाद है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी और बताया कि जिले में कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत का स्तर लांघ गई है। उन्होंने बताया, "जांच के दौरान रविवार को 5,651 में से 586 नमूने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इन नये मामलों के साथ ही जिले में कोविड-19 के मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 38,247 हो गई है। इनमें से 735 मरीजों की मौत हो चुकी है।"

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में कोविड-19 की मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत के स्तर पर है जो 1.46 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन संजय दीक्षित ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ी भीड़ और सामाजिक मेल-जोल में इजाफा जिले में कोविड-19 के मरीज बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। इस दौरान कई लोगों ने मास्क पहनने और शारीरिक दूरी रखने के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया था।"

उन्होंने यह भी बताया कि ठण्ड के मौसम में सामान्य सर्दी-खांसी के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटी है जिससे उन पर कोविड-19 का खतरा बढ़ गया है।

इस बीच, गैर सरकारी संगठन "जन स्वास्थ्य अभियान मध्यप्रदेश" के सह समन्वयक अमूल्य निधि ने कहा कि जिले की सांवेर विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को हुए उपचुनावों के मद्देनजर आयोजित रैलियों और अन्य कार्यक्रमों में बड़ी तादाद में लोगों को जुटाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चुनावी कार्यक्रमों में कई लोगों को कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन करते देखा गया था।

इससे पहले, इंदौर जिले में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 546 नये मामले मिले थे जो दैनिक मामलों के लिहाज से महामारी का तब का सर्वोच्च स्तर था।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के 3,088 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें घरों में पृथक-वास में रखे गये मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 34,424 लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग