लाइव न्यूज़ :

इस खरीफ सीजन में छत्तीसगढ़ में धान की रिकॉर्ड खरीदारी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:39 IST

Open in App

रायपुर, 22 जनवरी छत्तीसगढ़ में 2020-21 खरीफ विपणन सत्र में 84.44 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है, जो राज्य में अब तक की सबसे अधिक खरीदारी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से अब तक राज्य में इस खरीफ विपणन सत्र में धान की सबसे अधिक खरीदारी हुई है।

उन्होंने कहा कि धान खरीदारी 31 जनवरी तक जारी रहेगी और तब तक इसकी कुल मात्रा 90 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है।

राज्य में सहकारी समितियों के माध्यम से धान की खरीद की जाती है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बृहस्पतिवार तक लगभग 84.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। यह पिछले खरीफ विपणन सत्र में खरीदे गए 83.94 लाख मीट्रिक टन धान के पिछले रिकॉर्ड से लगभग 50,000 मीट्रिक टन अधिक है। अब तक 19,54,332 किसानों ने अपना धान बेचा है।"

खरीफ विपणन सत्र 2018-19 में 80.83 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था, जबकि 2019-20 में 83.94 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल