आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में लोगों का टीकाकरण किया गया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:23 IST2021-06-20T16:23:05+5:302021-06-20T16:23:05+5:30

Record number of people vaccinated in Andhra Pradesh | आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में लोगों का टीकाकरण किया गया

आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में लोगों का टीकाकरण किया गया

अमरावती, 20 जून आंध्र प्रदेश में चलाये गये महा टीकाकरण अभियान के दौरान रविवार को दोपहर दो बजे तक रिकॉर्ड नौ लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।

इस प्रक्रिया में प्रदेश में टीके की पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ को पार कर गयी है। इस साल 16 जनवरी से शुरू हुये टीकाकरण के बाद से प्रदेश में अब तक 1,06,91,200 लोगों को कोविड निरोधक टीके की पहली खुराक जबकि 27,02,159 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। राज्य में अब तक कोविड टीकों की 1,33,93,359 (पहली एवं दूसरी) खुराक दी जा चुकी हैं।

प्रदेश में 45 साल की उम्र से अधिक आयु वर्ग के लोगों एवं पांच साल से कम उम्र के बच्चों की माताओं को ध्यान में रखकर आज सुबह छह बजे 13 जिलों के 2,000 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज दोपहर दो बजे तक कुल 9,02,308 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग के अधिकारियों को इस अभियान के समापन के समय आज शाम छह बजे तक यह संख्या बढ़कर 12 लाख होने की उम्मीद है। इससे पहले 14 अप्रैल को प्रदेश में 6,28,961 लोगों का टीकाकरण किया गया था जो उस वक्त प्रदेश में और देश में एक ​रिकॉर्ड था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Record number of people vaccinated in Andhra Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे