लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों और संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड एकतिहाई की कमी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 00:39 IST

Open in App

रांची, 10 मई झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या में रिकार्ड 31.2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी और पिछले दिन की कुल 141 मौतों की तुलना में कोरोना से पिछले चैबीस घंटों में 97 लोगों की मौत हुई।

संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में भी लगभग 32 प्रतिशत की कमी आयी और पिछले 24 घंटों में कुल 4169 लोगों के संक्रमित होने की सूचना है जबकि इससे पूर्व रविवार को कुल 6112 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 97 लोगों की मौत हुई जबकि रविवार को इस वायरस से कुल 141 लोगों की मौत हुई थी। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में पिछले 24 घंटों में रविवार की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत कम नमूनों की जांच की गयी। इस दौरान राज्य में रविवार के 45658 नमूनों की तुलना में कुल 37676 ही नमूनों की जांच कमी गयी।

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 4169 लोग संक्रमित हुए जबकि रविवार को कोरोना से राज्य में कुल 6112 लोग संक्रमित हुए थे। इस प्रकार राज्य में पिछले चैबीस घंटों में रविवार की तुलना में 31.78 प्रतिशत लोग कम संक्रमित हुए।

राज्य में कोरोना से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 286343 हो गयी है जिनमें अबतक 3853 मरीज जान गंवा चुके हैं।

राज्य में 223684 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 58806 मरीज उपचाररत हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 37676 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 4169 संक्रमित पाये गये।

पिछले चैबीस घंटों में रांची में 779 ,पूर्वी सिंहभूम में 562 और देवघर में 280 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 43 लोगों की मौत हो गयी। पूर्वी सिंहभूम में 11, धनबाद में छह एवं बोकारो में पांच लोगों की मौत इस संक्रमण से हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल