लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड सात लाख से ज्यादा लोगों को दी गई टीके की खुराक

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:46 IST

Open in App

मुंबई, तीन जुलाई महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की रिकॉर्ड सात लाख से ज्यादा खुराक दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सचिव प्रदीप व्यास ने कहा, ‘‘ हम इससे पहले के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भी आगे निकल गए…शाम सात बजे तक हमने टीके की 7,85,311 खुराक दी…जो एक दिन में राज्य का सबसे बड़ा आंकड़ा है।’’

उन्होंने बताया कि कई केंद्रों पर अभी टीकाकरण जारी है और अंतिम आंकड़ा आठ लाख को भी पार हो सकता है।

व्यास ने बताया कि राज्य में इससे पहले 26 जून को टीके की 7,38,704 खुराक दी गई थी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक टीके की 3,38,57,372 खुराक दी गई है। महाराष्ट्र पिछले तीन महीनों से देश में टीके की खुराक देने के मामले में पहले स्थान पर है। व्यास ने इसके लिए टीकाकरण प्रक्रिया में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे