लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कोविड टीके की 2.26 करोड़ से अधिक खुराक देकर रिकार्ड बनाया गया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए कोविड-19 टीके की 2.26 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया।

को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल खुराक रात 10 बजे 79.25 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

अधिकारियों ने बताया कि देर रात सभी केद्रों से आंकड़े आने के बाद इसमें वृद्धि हो सकती है।

इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हर भारतीय आज रिकार्ड संख्या में किये गये टीकाकरण को लेकर गौरवान्वित होगा। मैं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे चिकित्सकों, नवोन्मेषकों , प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों की सराहना करता हूं। कोविड-19 को हराने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देते रहें।’’

कर्नाटक ने देश में सर्वाधिक 26.9 लाख खुराक दी, जबकि बिहार में 26.6 लाख से अधिक खुराक दी गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में 24.8 लाख से अधिक खुराक, मध्य प्रदेश में 23.7 लाख से अधिक खुराक और गुजरात में 20.4 लाख से अधिक खुराक दी गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘वैक्सीन सेवा को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी को उपहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में टीके की दो करोड़ खुराक लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है।’’

चौथी बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं। मांडविया ने कहा कि देश ने अब तक सबसे तेज एक करोड़ खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर देश ने दोपहर 1:30 बजे तक अब तक के सबसे तेज, एक करोड़ खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है और हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मुझे विश्वास है की आज हम सब टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना कर प्रधानमंत्री जी को उपहार स्वरूप देंगे।’’

देश में छह सितंबर, 31 अगस्त, 27 अगस्त को एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गई थीं। मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है, ऐसे अपनों को, परिजनों को और समाज के सभी तबकों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीका लगवाकर, उनको जन्मदिन का उपहार दिया जाए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश भर में अपनी इकाइयों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण कराने में मदद करने को कहा है।

मंत्रालय के मुताबिक, भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे। इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था। वहीं, 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए। इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया। मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को 75 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हुआ।

देश में 16 जनवरी को पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए जाने के साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए दो फरवरी से टीकाकरण शुरू हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?