लाइव न्यूज़ :

'रिकॉर्ड' 90 दिनों में भारतीय वेंटिलेटर बनाने के पीछे की कहानी बताने वाली किताब

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च रविवार को सामने आई एक नई पुस्तक में बताया गया है कि कैसे 20 भारतीय मेधावियों ने मिलकर महामारी और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच 'रिकॉर्ड' 90 दिनों में एक विश्व स्तरीय आईसीयू वेंटिलेटर बना दिया।

‘‘द वेंटिलेटर प्रोजेक्ट: हाउ द आईआईटी कानपुर कंसोर्टियम बिल्ट ए वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट ड्यूरिंग इंडियाज कोविड-19 लॉकडाउन’’ नामक पुस्तक का लेखन श्रीकांत शास्त्री और अमिताभ बंद्योपाध्याय ने किया है। पैन मैकमिलन इंडिया ने इस किताब को प्रकाशित किया है। यह कोविड-युग में सभी बाधाओं के खिलाफ "नवाचार, आशा, कौशल और सफलता" की कहानी है।

भारत में पिछले साल 24 मार्च को अत्यधिक संक्रामक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया था। लेकिन तेजी से बढ़ रहे मामलों के साथ ही अस्पताल जीवन रक्षक उपकरणों और कर्मियों की कमी से जूझ रहे थे।

इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, 29 मार्च को बंद्योपाध्याय और शास्त्री ने एक युवा स्टार्टअप, 'नोका रोबोटिक्स' की सहायता के लिए 'आईआईटी कानपुर वेंटिलेटर कंसोर्टियम' नामक एक कार्य बल गठित किया, जिसने न केवल "किफायती" बल्कि अस्पतालों के लिए "विश्व स्तरीय वेंटिलेटर" का निर्माण किया।

अभूतपूर्व बाधाओं के खिलाफ अथक प्रयास करने के बाद टीम जून में उच्च-गुणवत्ता वाले वेंटिलेटर नोकार्क वी310 को बनाने में सफल रही।

पुस्तक में लिखा गया है, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस सच्ची कहानी से पता चलता है कि सीमित समय, संसाधनों और बुनियादी ढांचे में सफलता कैसे मिल सकती हैं, कैसे लोगों को नवाचार और बदलाव के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करती है। यह निरंतर और त्वरित बदलाव के साथ नए भविष्य से जुड़ी एक प्रासंगिक और काम करने के नए तरीके की कहानी है।’’

कुल 25 अध्यायों वाली इस पुस्तक को दो खंडों: 'द नाइंटी डे सागा' और 'बिग होप्स फॉर फ्यूचर' में विभाजित किया गया है।

इसकी प्रस्तावना आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर ने लिखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह