लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में फिर मिले रिकार्ड 7783 मामले

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:48 IST

Open in App

देहरादून, पांच मई उत्तराखंड में बुधवार को एक बार फिर एक दिन में सर्वाधिक 7783 कोविड मरीजों के मिलने का नया रिकार्ड बना जबकि 127 अन्य लोगों की महामारी से मौत हो गयी ।

इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक कोविड मरीज कल मंगलवार को ही मिले थे जब नये संक्रमितों की संख्या 7028 थी ।

यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 211834 हो चुकी है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 2771 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि उधमसिंह नगर में 1043, नैनीताल में 956, हरिद्वार में 599, टिहरी में 504 और चमोली में 283 नए मरीज सामने आए ।

इसके अलावा, प्रदेश में 127 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जिसके साथ ही महामारी से मरने वालों का आंकडा 3142 हो गया ।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 59526 हैं जबकि 144941 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे