लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड टीके की रिकॉर्ड 6,02,163 खुराक दी गई

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:42 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 टीके की छह लाख से अधिक खुराक दी गई जो संक्रमण के खिलाफ एक दिन में लोगों के टीकाकरण का एक नया रिकॉर्ड है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (जन स्वास्थ्य विभाग) प्रदीप व्यास ने बताया कि इसके साथ ही राज्य ने मंगलवार को टीके की 5,58,639 खुराक देने का रिकॉर्ड और बेहतर किया। उन्होंने कहा, ‘‘आज, हमने कल (मंगलवार) के प्रदर्शन को बेहतर किया है और एक ही दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या में कोविड-19 टीके की खुराक दी है। राज्य में बुधवार शाम सात बजे तक 6,02,163 खुराकें दी गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम आंकड़ा आने के बाद वास्तविक संख्या और अधिक हो सकती है।’

बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में मंगलवार को टीके की 5,58,639 खुराक दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है