मुंबई में 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 253.3 मिलीमीटर बारिश

By भाषा | Updated: July 16, 2021 15:51 IST2021-07-16T15:51:02+5:302021-07-16T15:51:02+5:30

Record 253.3 mm of rain in 24 hours in Mumbai | मुंबई में 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 253.3 मिलीमीटर बारिश

मुंबई में 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 253.3 मिलीमीटर बारिश

मुंबई, 16 जुलाई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 253.3 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 12 वर्षों के दौरान यह तीसरी बार है जब मायानगरी में जुलाई के महीने में एक दिन में इतनी अधिक बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

मुंबई में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे अवधि की यह बारिश आईएमडी की सांताक्रूज वेधशाला द्वारा दर्ज की गई।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले मुंबई में 15 जुलाई 2009 को 274.1 मिमी बारिश हुई थी जबकि दो जुलाई 2019 को 376.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

मुंबई के कोलाबा में स्थित एक अन्य वेधशाला के अनुसार शुक्रवार की सुबह तक 24 घंटे की अवधि के दौरान केवल 12.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दोनों वेधशालाओं के मुताबिक मुंबई में इस दौरान औसत से अधिक बारिश हुई है।

सांताक्रूज वेधशाला के मुताबिक मुंबई में एक जून से अब तक 1,544.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जोकि सामान्य से 609.1 मिमी कम है। इसी प्रकार कोलाबा में स्थित केन्द्र के मुताबिक एक जून से अब तक 1,068.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जोकि सामान्य से 132.68 मिमी कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Record 253.3 mm of rain in 24 hours in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे