लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड 13.59 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 00:31 IST

Open in App

अमरावती, 20 जून आंध्र प्रदेश में रविवार को चलाये गये मेगा टीकाकरण अभियान के दौरान 13,59,300 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि दुनिया के किसी एक प्रांत में यह एक रिकॉर्ड हो सकता है।

स्वास्थ्य आयुक्त के भास्कर ने रविवार रात को कहा कि इस उपलब्धि को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के कम से कम 28,917 कर्मचारी, 40,000 आशा कार्यकर्ता और 5,000 अन्य कर्मियों ने संभव बनाया। यह अभियान राज्य भर के 4589 टीकाकरण केंद्रों में 15 घंटे तक जारी रहा।

उन्होंने कहा कि कुल खुराक में से 12,67,425 लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 85,715 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि टीकाकरण की संख्या का अंतिम परिणाम सोमवार सुबह तक सामने आएगा क्योंकि रविवार देर रात टीके की खुराक देना जारी रहा। इस प्रक्रिया में प्रदेश में कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ को पार कर गयी है।

इस साल 16 जनवरी से शुरू हुये टीकाकरण के बाद से प्रदेश में अब तक 1.11 करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक जबकि 27.38 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

प्रदेश में 45 साल की उम्र से अधिक आयु वर्ग के लोगों एवं पांच साल से कम उम्र के बच्चों की माताओं को ध्यान में रखकर आज सुबह छह बजे टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।

इससे पहले 14 अप्रैल को प्रदेश में 6,32,780 लोगों का टीकाकरण किया गया था जो उस वक्त देश में एक ​रिकॉर्ड था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन