लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड 12.56 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:06 IST

Open in App

अमरावती, 20 जून आंध्र प्रदेश में रविवार को चलाये गये मेगा टीकाकरण अभियान में 12.56 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि दुनिया के किसी एक प्रांत में यह एक रिकॉर्ड हो सकता है ।

प्रदेश में शाम छह बजे तक कुल 12,56,215 लोगों को कोरोना वायरस निरोधक टीका लगाया गया ।

इस प्रक्रिया में प्रदेश में कोरोना वायरस निरोधक टीके की पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ को पार कर गयी है।

इस साल 16 जनवरी से शुरू हुये टीकाकरण के बाद से प्रदेश में अब तक 1.10 करोड़ लोगों को कोविड निरोधक टीके की पहली खुराक जबकि 27.29 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

राज्य में अब तक कोविड टीकों की 1.37 करोड़ (पहली एवं दूसरी) खुराक दी जा चुकी हैं।

प्रदेश में 45 साल की उम्र से अधिक आयु वर्ग के लोगों एवं पांच साल से कम उम्र के बच्चों की माताओं को ध्यान में रखकर आज सुबह छह बजे 13 जिलों के 2200 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज दोपहर दो बजे तक कुल 9,02,308 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था जबकि दोपहर बाद साढ़े तीन बजे यह आंकड़ा दस लाख को पार कर चुका था।

इस मेगा अभियान के लिये आज 14 लाख खुराक तैयार करके रखी गई थी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस अभियान के समापन के समय तक सभी खुराक समाप्त होने की उम्मीद थी ।

इससे पहले 14 अप्रैल को प्रदेश में 6,28,961 लोगों का टीकाकरण किया गया था जो उस वक्त प्रदेश में और देश में एक ​रिकॉर्ड था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनई दरें 18 दिसंबर, 2025 से लागू, होम लोन 7.15 और कार लोन 7.50 प्रतिशत सालाना से शुरू, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने क्रिसमस और नए साल पर दी राहत

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावः 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ऐलान, राज और उद्धव ठाकरे कितने सीट पर लड़ेंगे BMC चुनाव

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

क्रिकेटWPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने WPL के आगामी सीज़न से पहले जेमिमा रोड्रिग्स को बनाया गया कप्तान

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारत अधिक खबरें

भारतVinod Kumar Shukla passes away: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

भारतUP: विधानसभा परिसर में सपा विधायकों ने ट्रैक्टर और गन्ने के साथ किया प्रदर्शन

भारतजूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतभाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, किया गया भव्य स्वागत, कहा- बिहार की जीत बंगाल से केरल तक जाएगा यह निश्चित है

भारतकांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जदयू ने कसा तंज, कहा- एक विशेष परिवार में जन्म लेने के कारण कर रहे हैं पार्टी का नेतृत्व