लाइव न्यूज़ :

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1 लाख 45 हजार केस, 794 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 10, 2021 10:45 IST

देश में संक्रमितों की दैनिक संख्या लगातार 31वें दिन बढ़ी है। अभी 10,46,631 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जो अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या का 7.93 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित होने के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर और गिरकर 90.80 प्रतिशत रह गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस संक्रमण से अब तक मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,68,436 हो गई है।मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण 794 और लोगों की मौत हो गई, जो पिछले साल 18 अक्टूबर के बाद से सर्वाधिक दैनिक मृतक संख्या है।

नयी दिल्ली: देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,32,05,926 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन लोगों की संख्या करीब साढ़े छह महीने बाद फिर से 10 लाख से अधिक हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण 794 और लोगों की मौत हो गई, जो पिछले साल 18 अक्टूबर के बाद से सर्वाधिक दैनिक मृतक संख्या है। इस संक्रमण से अब तक मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,68,436 हो गई है।

देश में संक्रमितों की दैनिक संख्या लगातार 31वें दिन बढ़ी है। अभी 10,46,631 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जो अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या का 7.93 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित होने के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर और गिरकर 90.80 प्रतिशत रह गई है। देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज थे। यह संख्या उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 1,19,90,859 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और मामलों के लिहाज से कोविड-19 से मृत्यु दर 1.28 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 25,52,14,803 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 11,73,219 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो