लाइव न्यूज़ :

विराट के तोड़े गए हिस्से को फिर से जोड़ना लगभग असंभवः पटेल

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 फरवरी सेवा से हटा दिए गए विमान वाहक पोत विराट की यथास्थिति बनाए रखने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इस पोत को कबाड़ में खरीदने वाली गुजरात की कंपनी के मालिक ने कहा कि पोत को तोड़ने का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है और तोड़े गए हिस्से को दोबारा जोड़ना असंभव है।

गुजरात में भावनगर जिले के अलंग में स्थित श्री राम ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि पोत को तोड़ने का 40 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। उन्होंने पिछले साल जुलाई में एक नीलामी में 38.54 करोड़ रुपये में पोत खरीदा था।

पटेल ने बताया कि कंपनी ने अलंग में स्थित पोत तोड़ने के स्थल पर दिसंबर 2020 में विराट को तोड़ने का काम शुरू कर दिया था और तोड़े गए हिस्सों को दोबारा से जोड़ना अब असंभव है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अदालत से कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन जहाज को किसी अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करने के लिए बहुत देर हो चुकी है।

पटेल ने कहा, ' ' नोटिस मिलने पर हमारी कानूनी टीम जवाब दायर करेगी। ' '

न्यायालय ने भारत के विमान वाहक पोत 'विराट' की यथास्थिति बनाए रखने का बुधवार को आदेश दिया। इस विमान वाहक पोत ने भारतीय नौसेना में करीब तीन दशक तक सेवा दी है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कंपनी की याचिका पर केंद्र सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। कंपनी इसे संग्रहालय बनाना चाहती है।

सेंटूर वर्ग का विमान वाहक पोत आईएनएस विराट 29 साल तक भारतीय नौसेना में रहा और मार्च 2017 में इसे सेवा से हटा दिया गया।

केंद्र ने जुलाई 2019 को संसद को सूचित किया था कि भारतीय नौसेना के साथ सलाह मशविरे के बाद 'विराट' को कबाड़ में देने का फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए