लाइव न्यूज़ :

कई विभागों से संबंधित संसदीय समितियों का पुनर्गठन, आनंद शर्मा, रमेश और थरूर बने रहेंगे प्रमुख

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के साथ विचार-विमर्श करके शनिवार को कई विभागों संबंधित संसद की स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय समिति का प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने भूपेंद्र यादव का स्थान लिया है जो कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए ।

राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा गृह मामलों संबंधी संसदीय समिति की अध्यक्षता करते रहेंगे और जयराम रमेश भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे।

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालयों की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, साल 2021-22 के लिए समितियों का पुनर्गठन 13 सितंबर से प्रभावी रहेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के पिछले फेरबदल के समय मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद वित्त मामलों की संसदीय समिति में सदस्य बने हैं तो पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय समिति में बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।

पूर्व प्रधान न्यायाधीश और राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है तो भाजपा की लोकसभा सदस्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रेल संबंधी समिति में सदस्य बनाया गया है।

वाईएसआर कांग्रेस के पार्टी के विजयसाई रेड्डी को एक बार फिर से वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति का प्रमुख बनाया गया है तो समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी समिति, टीआरएस नेता के. केशव राव उद्योग संबंधी समिति, द्रमुक नेता कनिमोई रसायन एवं उर्वरक संबंधी समिति और जदयू के राजीव रंजन सिंह ऊर्जा संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय खाद्य, उपभोक्ता और जन वितरण संबंधी समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे तो बीजू जनता दल के बी. भर्तृहरि महताब श्रम संबंधी समिति की अगुवाई करेंगे।

दूसरे विभागों से संबंधित समितियों के प्रमुख नहीं बदले गए हैं। ज्यादातर समितियों की अध्यक्षता भाजपा सांसद कर रहे हैं।

हर साल विभागों से संबंधित 24 स्थायी समितियों का गठन किया जाता है। हर समिति में लोकसभा से 21 सदस्य और राज्यसभा से 10 सदस्य होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट