लाइव न्यूज़ :

निजी अस्पतालों को प्रति टीका 250 रुपये शुल्क वसूलने की अनुमति देने के निर्णय पर दोबारा विचार करें :सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 15:03 IST

Open in App

बेंगलुरू, पांच मार्च कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निजी अस्पतालों को प्रति टीका 250 रुपये शुल्क वसूलने की अनुमति दिये जाने के निर्णय पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया और कहा कि यह महामारी के खिलाफ संघर्ष में एक निवारक के रूप में काम करेगा।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने मुफ्त टीकाकरण की वकालत की है ।

सिद्धरमैया ने पत्र में लिखा है, ‘‘निजी स्वास्थ्य केंद्रों को टीका लगाने के लिए 250 रुपये शुल्क वसूलने की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले से सभी के लिए प्रतिरक्षा सुनिश्चित करने और(कोरोनोवायरस) के प्रसार को रोकने के प्रयासों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं भारत के प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि इस निर्णय पर दोबारा विचार करें और प्रत्येक भारतीय के लिये शून्य कीमत (बिना किसी शूल्क के) पर टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें ।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण अभियान धीमी गति से चल रहा है और देश में अब तक आधे प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया गया है जबकि दूसरे देश अपने लोगों के बीच तेजी से प्रतिरक्षा बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं ।

उनके अनुसार इस्राइल ने 36 प्रतिशत नागरिकों का टीकाकरण किया है जबकि अमेरिका और ब्रिटेन में क्रमश: छह एवं चार फीसदी लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

सिद्धरमैया ने रेखाकिंत किया कि भारत में इस दर में तभी प्रगति हो सकती है जब लोगों के लिये बिना किसी कीमत के यह टीका हर जगह उपलब्ध हो ।

टीकाकरण अभियान के लिये निजी संस्थानों के साथ समझौते का समर्थन करते हुये कांग्रेस नेता ने सुझाव दिया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों को प्रतिपूर्ति के लिए बोझ उठाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं