लाइव न्यूज़ :

कुछ इलाकों को ‘लुटियंस बंगला जोन’ से बाहर रखने की सिफारिश नामंजूर कर दी है : केन्द्र

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर केन्द्र ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने शहर के कुछ क्षेत्रों को ‘लुटियंस बंगला जोन’ से बाहर रखने संबंधी दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन (डीयूएसी) की सिफारिशों को स्वीकार नहीं करने का फैसला लिया है और इस मुद्दे को पुन:विचार के लिए आयोग के पास भेजा है।

सिफारिशों को लागू करने का अनुरोध करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहीं न्यायमूर्ति रेखा पल्ली को डीयूएसी के वकील ने बताया कि केन्द्र की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए आयोग की बैठक सात अक्टूबर को होनी है।

याचिका दायर करने वालों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने कहा कि सिफारिश को बदनीयती से नामंजूर किया गया है और प्रशासन में इसमें विवेक का उपयोग नहीं किया है।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अक्टूबर की तारीख तय करते हुए कहा, ‘‘मुद्दा यह है कि वे (केन्द्र) इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। अदालत होने के नाते हम मामले की विस्तृत सुनवाई करेंगे। (आयोग की सुनवाई के बाद) हमें पता चलेगा।’’

अदालत ने कहा कि वह आशा करता है कि आयोग केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गए सवालों पर भी विचार करेगा।

सुन्दर नगर, गोल्फ लिंक, बंगाली मार्केट और पंचशील मार्ग के कई निवासियों और वहां के प्लॉट मालिकों ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह आवासीय और शहरी मामलों के मंत्रालय को आयोग की 2019 की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है