लाइव न्यूज़ :

प्रजापत मुठभेड़ की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:11 IST

Open in App

जयपुर, 31 मई राजस्थान सरकार ने बाड़मेर के कमलेश प्रजापत मुठभेड़ प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने का फैसला किया है।

एक अधिकारी ने ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मंजूरी के बाद गृह विभाग ने इस मामले को जांच के लिए सीबीआई के पास भेजा है।

बाड़मेर निवासी प्रजापत की 22 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। वह कथित तौर पर अनेक आपराधिक मामलों में संलिप्त था।

प्रजापत समुदाय के कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने पुलिस मुठभेड़ फर्जी होने का दावा किया था। सूत्रों के अनुसार पचपदरा से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की थी और वह हाल ही इसको लेकर मुख्यमंत्री से मिले भी थे।

मुठभेड़ के बाद पुलिस का कहना था कि कुख्यात तस्कर व हिट एंड रन मामले में वांछित प्रजापत ने उस समय एक पुलिसकर्मी पर हमला किया जब वह उसे पकड़ने गए थे। पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चला दी जिसमें उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू