लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली हब के एकीकृत विकास के पहले चरण को मंज़ूरी की सिफारिश, कटेंगे 123 पेड़

By भाषा | Updated: June 27, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) ने ‘पूर्वी दिल्ली हब के एकीकृत विकास’ के पहले चरण को पर्यावरण संबंधी मंजूरी देने की सिफ़ारिश की है। इसके तहत संबंधित क्षेत्र में 123 पेड़ को काटने और 20 को प्रतिरोपित करने की योजना है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 2014 में इस परियोजना को मंजूरी दी थी और इसका काम नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) को 2019 में सौंपा गया।

कड़कड़डूमा में प्रस्तावित इस परियोजना की अवधारण इसे एक सतत ‘स्मार्ट सिटी’ के मूल्यों के हिसाब से तैयार करने के रूप में रखी गई है। ईएसी की ओर से 27-28 मई को आयोजित बैठक के बाद जारी मुख्य बिंदुओं में यह बात कही गई।

बयान में कहा गया कि संबंधित स्थल पर 462 पेड़ हैं, जिनमें से 123 काटे जाएंगे और 20 को प्रतिरोपित किया जाएगा। ओखला पक्षी अभयारण्य यहां से 9.14 किलोमीटर की दूरी पर है। यह परियोजना अभयारण्य के अधिसूचित पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र के बाहर स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह