लाइव न्यूज़ :

मैनपुरी में नवोदय विद्यालय की छात्रा के कथित आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश

By भाषा | Updated: September 27, 2019 00:30 IST

नुष्का का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फांसी से झूलता पाया गया था। मौके पर बरामद एक सुसाइड नोट में कहा गया था कि वह कुछ स्नैक्स चोरी करने के मामले में अपने साथियों द्वारा किए जा रहे सार्वजनिक अपमान के चलते यह कदम उठा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रशासन ने प्रकरण में सीबीआई जांच कराने का अनुरोध करते हुए सरकार को एक पत्र लिखा। अनुष्का का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फांसी से झूलता पाया गया था।

मैनपुरी जिले में नवोदय विद्यालय में पिछले दिनों एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बृहस्पतिवार रात बताया कि इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी गई है। इससे पहले जिला प्रशासन ने प्रकरण में सीबीआई जांच कराने का अनुरोध करते हुए सरकार को एक पत्र लिखा।

जिला अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि 16 सितंबर को जिले के भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय की 11वीं की छात्रा अनुष्का पांडे (17) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजन की मांग पर प्रकरण की सीबीआई जांच कराने संबंधी अनुरोध पत्र बुधवार को सरकार के पास भेजा गया है।

गौरतलब है कि अनुष्का का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फांसी से झूलता पाया गया था। मौके पर बरामद एक सुसाइड नोट में कहा गया था कि वह कुछ स्नैक्स चोरी करने के मामले में अपने साथियों द्वारा किए जा रहे सार्वजनिक अपमान के चलते यह कदम उठा रही है। अनुष्का के पिता ने इसे हत्या का मामला करार देते हुए कॉलेज की प्रधानाचार्या सुषमा सागर, हॉस्टल की वार्डन तथा दो छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

छात्रा के परिजन ने नगर पालिका परिषद के परिसर में धरना देते हुए मामले की सीबीआई से जांच की मांग की थी। कई राजनीतिक दलों ने भी उनकी इस मांग का समर्थन किया था। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस अब भी इस बात पर कायम हैं कि अनुष्का ने आत्महत्या की थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा