लाइव न्यूज़ :

मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का मेघालय तबादला करने की सिफारिश

By भाषा | Updated: November 9, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी का तबादला मेघालय उच्च न्यायालय करने की सिफारिश की है।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 16 सितंबर को हुई अपनी बैठक में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की है। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए बयानों में से एक में कहा गया है, "उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 16 सितंबर, 2021 को हुई अपनी बैठक में मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी को मेघालय उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।"

सीजेआई के अलावा, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर तीन-सदस्यीय कॉलेजियम का हिस्सा हैं, जो उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्थानांतरण के संबंध में निर्णय लेता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू