लाइव न्यूज़ :

हाल में दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 23:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 नवंबर दक्षिण अफ्रीका से कुछ दिन पहले यहां लौटे एक व्यक्ति में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और अब उनके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। उनके परिवार का एक सदस्य और घरेलू सहायिका भी संक्रमित पाए गए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

दक्षिण अफ्रीका से 21 नवंबर को लौटे 39 वर्षीय व्यक्ति की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव थी। हालांकि, दोबारा की गई जांच में सोमवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सामने आए नए स्वरूप बी.1.1.529 (ओमीक्रोन) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता बढ़ाने वाले वायरस स्वरूपों की श्रेणी में रखा है।

बयान में कहा गया, ''पूर्व में जारी बयानों के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे 39 वर्षीय निवासी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनके परिवार का एक सदस्य और घरेलू सहायिका भी संक्रमित पाए गए हैं। इन संक्रमित नमूनों को जीनोम अनुक्रमण परीक्षण के लिए दिल्ली की प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू