लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में हालिया आतंकी हमलों का प्रभाव सभी लोकतांत्रिक देशों पर पड़ेगा : 22 पूर्व भारतीय दूत

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारत के 22 पूर्व राजदूतों ने कहा है कि फ्रांस और वहां के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के खिलाफ भारत में विरोध प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय सहमति के विपरीत है और फ्रांस में हालिया बर्बर आतंकवादी हमलों का सभी लोकतांत्रिक देशों पर प्रभाव पड़ेगा ।

पूर्व राजनयिकों के समूह ने एक बयान में कहा है कि भारत ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ निजी तौर पर और देश के तौर पर फ्रांस के साथ एकजुटता प्रकट की है । हालिया वर्षों में फ्रांस के साथ हमारे संबंध काफी प्रगाढ़ हुए हैं ।

इस समूह में दो सेवानिवृत्त विदेश सचिव और फ्रांस में भारत के राजदूत रह चुके चार राजनयिक भी हैं ।

बयान में कहा गया, ‘‘यह उल्लेख करना जरूरी है कि सभी मंचों पर लगातार अंतरराष्ट्रीय सहमति नजर आयी है, जिसमें कभी भी आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया गया। इस संदर्भ में फ्रांस और वहां के राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ भारत में प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय सहमति और सरकार के रूख के खिलाफ है।’’ इस बयान पर कंवल सिब्बल, शशांक, भास्वती मुखर्जी, पिनाक रंजन चक्रवर्ती और रूचि घनश्याम के भी हस्ताक्षर हैं।

यह बयान शनिवार को जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि फ्रांस में इस्लामिक चरमपंथियों द्वारा बर्बर आतंकवादी हमलों का बहुलवाद और कानून के राज पर आधारित सभी लोकतांत्रिक देशों पर असर पड़ेगा ।

बयान में उन्होंने कहा है कि दशकों से भारत (सीमा पार से) प्रायोजित किए जाने वाले आतंकवाद से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर मंच पर अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के खिलाफ बताया है ।

पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर विवाद के बाद मैक्रों और फ्रांस के खिलाफ मुंबई और भोपाल समेत देश के कई अन्य हिस्सों में पिछले दिनों प्रदर्शन हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल