लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में हाल में हुई हत्याएं लोकतंत्र को नहीं कुचल सकेंगी: यादव

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:57 IST

Open in App

श्रीनगर, सात अक्टूबर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर के लोग हिंसा के विरोधी हैं और हाल में हुई हत्याओं से न उनका मनोबल टूटेगा न ही ये देश के लोकतंत्र को कुचल सकेंगी। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कि शहर के ईदगाह इलाके में दो शिक्षकों की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। जो मारे गए वह निर्दोष थे। अगर पाकिस्तान की शह प्राप्त कुछ असामाजिक तत्व यह मानते हैं कि वे किसी का मनोबल तोड़ सकते हैं या हिंसा से देश के लोकतंत्र को कुचल सकते हैं या हिंसा से लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकते हैं तो वे गलत समझ रहे हैं।''

शहर के बीचोंबीच, बृहस्पतिवार को एक प्रधानाध्यापिका और एक शिक्षक को गोली मार दी गई। पिछले पांच दिन में कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा सात नागरिकों की हत्याएं की जा चुकी हैं। यादव ने कहा कि केंद्र सरकार, उप राज्यपाल प्रशासन और स्थानीय अधिकारी इन घटनाओं का संज्ञान ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ''कश्मीर के लोग हिंसा के विरोधी हैं।''

यादव, केंद्र सरकार के जम्मू कश्मीर जनसंपर्क अभियान के तहत यहां आए हैं। वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन करने और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात द्वारा उनको लिखे गए पत्र के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अधिनियम में संशोधन नहीं करने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच