लाइव न्यूज़ :

हालिया साक्ष्य कोविड-19 की प्राकृतिक उत्पत्ति की ओर संकेत करते हैं: वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून वैज्ञानिकों के एक समूह ने द लैंसेट पत्रिका में लिखा है कि इस सिद्धांत का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक रूप से मान्य साक्षय नहीं है कि कोरोनो वायरस चीन में एक प्रयोगशाला से निकला है, और हाल में किए गए अध्ययनों से दृढ़ता से पता चलता है कि वायरस की उत्पत्ति प्राकृतिक रूप से हुई है।

सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट को दुनिया भर के दो दर्जन जीवविज्ञानी, पारिस्थितिकीविदों, महामारी विज्ञानियों, चिकित्सकों, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों ने संकलित किया गया है।

लेखकों ने पत्रिका में लिखा, ''हमारा मानना है कि इस वैज्ञानिक साहित्य में नए, विश्वसनीय और समीक्षित साक्ष्यों में सबसे मजबूत सुराग यह मिला है कि वायरस प्रकृति में विकसित हुआ है, जबकि इस सिद्धांत का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक रूप से मान्य साक्ष्य नहीं है कि कोरोनो वायरस एक प्रयोगशाला से निकला है।''

वैज्ञानिकों की इसी टीम ने पिछले साल द लैंसेट में प्रकाशित एक रिपोर्ट में भी प्रयोगशाला से रिसाव के विचार को षड़यंत्रकारी सिद्धांत करार देते हुए खारिज कर दिया था।

नवीनतम रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब कई देश कोरोना वायरस की उत्पत्ति की और अधिक जांच करने का आह्वान कर रहे हैं। इन देशों को आशंका कि कोरोना वायरस चीन के वुहान की एक प्रयोगशाला से निकला, जहां दिसंबर 2019 में पहला मामला सामने आया था।

रिपोर्ट के लेखकों ने कहा, ''आरोपों और अनुमानों से कोई मदद नहीं मिलेगी क्योंकि इनसे वायरस के चमगादड़ों से इंसानों तक पहुंचने की जानकारी और वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन की सुविधा नहीं मिलती।

उन्होंने कहा, ''नए वायरस कहीं भी उभर सकते हैं। अगर हमें अगली महामारी को रोकने के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहना है तो इस बयानबाजी को कम करने और वैज्ञानिक जांच पर प्रकाश डालने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर