लाइव न्यूज़ :

'रेबेल्स अगेंस्ट द राज': रामचंद्र गुहा की अगली किताब जनवरी में आएगी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा की अगले महीने जारी होने वाली किताब सात विदेशी विद्रोहियों की कहानी बताएगी, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। प्रकाशन गृह पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

पेंगुइन के ‘एलन’ इम्प्रिंट के तहत प्रकाशित होने वाली ‘रेबेल्स अगेंस्ट द राज: वेस्टर्न फाइटर्स फॉर इंडियाज फ्रीडम’’ वर्तमान में ‘ऑनलाइन प्री-ऑर्डर’ के लिए उपलब्ध है। इस किताब में सात विद्रोहियों की कहानी बयां की गई है, जो ‘‘आदर्शवाद और वास्तविक बलिदान से प्रेरित थे। सभी का गांधी से जुड़ाव था।’’

बहुप्रशंसित ‘‘इंडिया आफ्टर गांधी’’ और ‘‘गांधी बिफोर इंडिया’’ सहित कई किताबों के लेखक गुहा ने कहा कि अपनी नस्ल, धर्म और राष्ट्र के गद्दार, इन सात विद्रोहियों ने स्वतंत्रता से पहले और बाद में भारतीय जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें चार ब्रिटिश, दो अमेरिकी और एक आयरिश थे।’’

गुहा ने कहा, ‘‘यह किताब सात विशिष्ट विदेशियों के बारे में है जिन्होंने इस देश के लिए एकजुटता का प्रदर्शन किया। दुनिया भर में फैले अभिलेखागार में शोध के माध्यम से और पहले कभी नहीं देखे गए पारिवारिक पत्रों में उनकी यात्रा को जानना कठिन और बेहद फायदेमंद रहा। मुझे नहीं लगता कि इससे पहले किसी किताब को लिखने में इतना मजा आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो