लाइव न्यूज़ :

वाईएसआरसी के सांसद ने फोन टैपिंग के लगाए आरोप, मोदी सरकार को लिखा पत्र 

By भाषा | Updated: August 17, 2020 05:45 IST

राजू ने कहा कि वह विभिन्न संसदीय समितियों में शामिल हैं और सहयोगी सांसदों एवं संसदीय कर्मचारियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत में गोपनीय सूचनाएं साझा की जाती हैं और उन पर चर्चा होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र में कहा कि पिछले कुछ महीने से मोबाइल फोन पर मुझे नाहक परेशान किया जा रहा है।मेरे पास भरोसे लायक सूचना है कि हमारा राज्य खुफिया विभाग मेरे फोन की टैपिंग कर रहा है।

अमरावतीः सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के बागी सांसद के. रघु रामकृष्ण राजू ने रविवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के राज्य खुफिया अधिकारी पिछले कुछ महीने से अवैध रूप से उनके दोनों मोबाइल फोन की कथित तौर पर टैपिंग कर रहे हैं। केंद्रीय गृह सचिव ए. के. भल्ला को लिखे पत्र में नरसापुरम से लोकसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि उन्हें विचित्र नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं जिनके कोड रोमानिया, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्पेन के होते हैं। 

सांसद ने गृह सचिव से आग्रह किया, ‘‘कृपया संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें कि इस बात की जांच की जाए कि मेरे फोन कब से टैप किए जा रहे हैं और इस तरह के आपराधिक कृत्यों के जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए।’’ 

उन्होंने पत्र में कहा कि पिछले कुछ महीने से मोबाइल फोन पर मुझे नाहक परेशान किया जा रहा है और मेरे पास भरोसे लायक सूचना है कि हमारा राज्य खुफिया विभाग मेरे फोन की टैपिंग कर रहा है जो संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 का घोर उल्लंघन है। पत्र की एक प्रति ‘पीटीआई’ के पास है। 

राजू ने कहा कि वह विभिन्न संसदीय समितियों में शामिल हैं और सहयोगी सांसदों एवं संसदीय कर्मचारियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत में गोपनीय सूचनाएं साझा की जाती हैं और उन पर चर्चा होती हैं। सांसद ने कहा कि इस तरह की गोपनीय सूचनाओं का लीक हो जाना न केवल मेरे काम में गंभीर बाधा है बल्कि देश हित के खिलाफ भी है। 

राजू कुछ समय से वाईएसआरसी की आलोचना करते रहे हैं और पश्चिम गोदावरी जिले से पार्टी के विधायकों के साथ उनकी कहासुनी भी हो चुकी है। वाईएसआरसी ने राजू को अयोग्य घोषित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है, वहीं राजू के आग्रह पर केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें केंद्रीय सशस्त्र बलों की वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल