सिद्धिविनायक मंदिर के दर पर कर्नाटक के चार बागी विधायक

By भाषा | Updated: July 12, 2019 17:32 IST2019-07-12T17:09:59+5:302019-07-12T17:32:50+5:30

बायरथी बासवराज, एस टी सोमशेखर, शिवराम हेब्बर और बी सी पाटिल ने मध्य मुंबई में स्थित मंदिर में दर्शन किये। ये सभी कर्नाटक के उन 14 विधायकों में शामिल हैं जो बेंगलुरु में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद बृहस्पतिवार शाम यहां के आलीशान होटल में लौट आये।

Rebel Congress leader BC Patil outside Siddhivinayak Ganpati Temple in Mumbai | सिद्धिविनायक मंदिर के दर पर कर्नाटक के चार बागी विधायक

कर्नाटक विधानसभा का 11 दिवसीय मानसून सत्र शुक्रवार को आरंभ हो गया। 

Highlightsकांग्रेस-जदएस गठबंधन के बागी विधायक उपनगर पवई के रेनेसॉ होटल लौट आये हैं, जहां वे अगले दो दिन और रहेंगे।इस्तीफा देने और कर्नाटक में 13 महीने पुरानी जद (एस) कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद ये विधायक बीते शनिवार से यहीं ठहरे हुए हैं।

कर्नाटक में राजनीतिक हलचल के बीच राज्य के बागी 14 विधायकों में से चार ने शुक्रवार को यहां के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा की।

बायरथी बासवराज, एस टी सोमशेखर, शिवराम हेब्बर और बी सी पाटिल ने मध्य मुंबई में स्थित मंदिर में दर्शन किये। ये सभी कर्नाटक के उन 14 विधायकों में शामिल हैं जो बेंगलुरु में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद बृहस्पतिवार शाम यहां के आलीशान होटल में लौट आये।


कांग्रेस-जदएस गठबंधन के बागी विधायक उपनगर पवई के रेनेसॉ होटल लौट आये हैं, जहां वे अगले दो दिन और रहेंगे। इस्तीफा देने और कर्नाटक में 13 महीने पुरानी जद (एस) कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद ये विधायक बीते शनिवार से यहीं ठहरे हुए हैं, जिसके कारण सरकार गिरने की आशंका है।

कर्नाटक विधानसभा का 11 दिवसीय मानसून सत्र शुक्रवार को आरंभ हो गया। 

English summary :
Karnataka Political Crises Update: Among the political stir in Karnataka, four of the 14 rebel MLAs of the state worshiped Lord Ganesh in the famous Siddhivinayak temple here on Friday.


Web Title: Rebel Congress leader BC Patil outside Siddhivinayak Ganpati Temple in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे