लाइव न्यूज़ :

'अगर ऐसा होता तो केजरीवाल ओसामा बिन लादेन बन गए होते', जानें आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने ऐसा क्यों कहा?

By भाषा | Updated: March 7, 2019 03:36 IST

आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा और कहा कि नक्सली और कम्युनिस्ट न केवल जेएनयू से निकले हैं बल्कि आईआईटी से भी निकलते हैं।

Open in App

आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने यहां कहा कि ऐसा माना जाता है कि पुलवामा में हमला करने वाला आदिल अहमद डार पुलिस की पिटाई से आतंकवादी बना। अगर एक थप्पड़ व्यक्ति को आतंकवादी बना देता है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक ओसामा बिन लादेन बन गए होते। 

आरएसएस समर्थित एबीवीपी की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की इकाई की ओर से आयोजित एक जनसभा को मंगलवार को संबोधित करते हुए मिश्रा ने केजरीवाल पर तंज कसा और कहा कि नक्सली और कम्युनिस्ट न केवल जेएनयू से निकले हैं बल्कि आईआईटी से भी निकलते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ लोग कह रहे हैं कि पुलवामा हमले का आरोपी आदिल अहमद डार पुलिस की पिटाई के बाद आतंकवादी बना। अगर एक तमाचा आपको आतंकवादी बना सकता है तो केजरीवाल तो ओसमा बिन लादेन बन गए होते।’’ 

वर्ष 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली और हरियाणा में केजरीवाल को अलग अलग जगह तीन लोगों ने तमाचा मारा था। बाद में एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे माफी मांग ली थी आप प्रमुख ने हमलों के लिए भाजपा की ओर इशारा किया था।

जेएनयू में वामपंथ समर्पित छात्र संघों पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा कि वामपंथ दुनिया भर में ढह गया है लेकिन कुछ लोग अब भी इससे चिपके हुए हैं। करावल नगर से विधायक ने कहा, ‘‘ आप जेएनयू की प्रतिष्ठता फिर से स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसपर राष्ट्र विरोधी का तमगा लगा हैं लेकिन कम्युनिस्ट, नक्सली सिर्फ जेएनयू से नहीं निकलते हैं। कुछ आईआईटी से भी निकले हैं और ऐसे ही एक नक्सली से में लड़ रहा हूं।’

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल