लाइव न्यूज़ :

रियासी का साइकिल चालक दुर्गम रास्तों को पार कर श्रीनगर में अब्दुल्ला से मिलने पहुंचा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:00 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 जुलाई जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले का एक साइकिल चालक शुक्रवार को चार जिलों से होते हुए दुर्गम इलाकों को पार कर श्रीनगर में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचा।

नेकां के एक नेता ने कहा कि मुनीर अहमद दोपहर बाद शहर के गुपकर इलाके में स्थित अब्दुल्ला के आवास पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने साइकिल चालक अहमद से मुलाकात की। अब्दुल्ला ने अहमद को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

नेकां अध्यक्ष ने कहा, "वह रियासी का एक युवा और होनहार युवक है। मैं इस अनोखे कार्य के लिए उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। यही प्यार और स्नेह मुझे आगे बढ़ाता है।"

अब्दुल्ला ने कहा कि अहमद के साइकिल पर इतनी दूरी तय करना नेशनल कांफ्रेंस के साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों के गहरे भावनात्मक संबंध को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया