लाइव न्यूज़ :

रियल इस्टेट समूह आईआरईओ के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ललित गोयल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 13:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रियल इस्टेट समूह आईआरईओ के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ललित गोयल को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यवसायी को धन शोधन कानून के तहत चंडीगढ़ में हिरासत में लिया गया और रिमांड के लिए उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

गोयल को ईडी की ओर से जारी लुकआउट परिपत्र के आधार पर पिछले बृहस्पतिवार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने रोका था जब वह अमेरिका की उड़ान पकड़ने वाले थे। गोयल को हवाई अड्डे पर हिरासत में रखकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद चंडीगढ़ में उनसे फिर पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ताओं के सवालों का जवाब देने से गोयल कतरा रहे थे।

आरोपी की बहन भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधांशु मित्तल की पत्नी हैं। गोयल पर 7.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की हेराफरी करने का आरोप है जिसकी जांच चल रही है। उनका नाम ‘पैंडोरा पेपर्स’ लीक में भी सामने आया है। गोयल और उनकी कानूनी टीम ने पहले किसी गैर कानूनी प्रक्रिया से इनकार किया था और कहा था कि कानून का उल्लंघन कर पैसे की हेराफेरी नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे