लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स के लिए लूटपाट में रियल एस्टेट कम्पनी के अफसर की हत्या, ट्रांसजेंडर समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 15:59 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ अक्टूबर इंदौर में मादक पदार्थ खरीदने के लिए सरेराह लूटपाट के दौरान एक रियल एस्टेट कम्पनी के अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक ट्रांसजेंडर समेत तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनीष कपूरिया ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान ट्रांसजेंडर जोया मंसूरी, अलीम खान और शाहरुख शेख के रूप में हुई है। आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने लसूड़िया क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क पर सोने की चेन लूटने के दौरान एक रियल एस्टेट कम्पनी के वरिष्ठ बिक्री निदेशक देवांशु मिश्रा (30) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

कपूरिया ने बताया कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और मादक पदार्थ खरीदने के वास्ते धन के इंतजाम के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मिश्रा शराब पार्टी में शामिल होने के बाद अपने दोस्त सतीश जाटव के साथ स्कूटर से घर जा रहे थे कि आरोपियों ने उन्हें सड़क पर रोका और ट्रांसजेंडर को उसके घर छोड़ने की गुजारिश के बहाने बातों में उलझाया।

अधिकारी ने जाटव के बयान के हवाले से बताया कि युवती का वेश बनाए ट्रांसजेंडर ने उसे लिफ्ट देने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का प्रलोभन भी दिया और इसे खारिज किए जाने पर आरोपियों में से एक व्यक्ति मिश्रा के गले से सोने की चेन खींचने लगा।

उन्होंने बताया, "मिश्रा ने लुटेरों का विरोध किया, तो उन पर चाकू के वार किए गए जिससे वह घायल हो गए। बदमाश उनकी चेन लूटकर फरार हो गए।"

अधिकारी ने बताया कि वारदात के वक्त अत्यधिक नशे में होने के कारण जाटव अपने घायल साथी मिश्रा को अस्पताल ले जाने के बजाय उसके घर ले गया और सो गया। उन्होंने बताया, "सिने पर लगे घाव से रात भर खून बहने की वजह से मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर