लाइव न्यूज़ :

फडणवीस के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हूं: विखे पाटिल

By भाषा | Updated: June 15, 2019 22:31 IST

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विखे पाटिल ने भाजपा के टिकट पर अपने बेटे सुजय के चुनाव जीतने के बाद हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App

महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबरों के बीच पूर्व कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शनिवार को कहा कि उन्हें ‘जो भी जिम्मेदारी’ दी जाएगी, वह उसे संभालने को तैयार हैं। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार किए जाने की घोषणा की थी।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विखे पाटिल ने भाजपा के टिकट पर अपने बेटे सुजय के चुनाव जीतने के बाद हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। प्रसिद्ध साईबाबा मंदिर में दर्शन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि वह ‘एक नयी पारी की शुरुआत’ करने जा रहे हैं और इसके लिए वह भगवान से आशीर्वाद लेने आए हैं।

उनसे जब मंत्रिमंडल में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्ण जनादेश दिया है और मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य को आगे ले जा रहे हैं। अगर मुझे उनके (फडणवीस) नेतृत्व में काम करने का मौका मिलता है तो यह अच्छा है।’’

पाटिल शनिवार को 60 साल के हो गए। वह अभी तक भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। इस बारे में जब उनसे और ज्यादा पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे कंधों पर कल जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे पूर्ण समर्पण के साथ स्वीकार करूंगा।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित