यदि भाजपा केंद्र से परिपत्र ले आती है तो सप्ताहांत में मंदिरों को खोलने के लिए तैयार :तमिलनाडु सरकार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:34 IST2021-10-08T22:34:31+5:302021-10-08T22:34:31+5:30

Ready to open temples in weekend if BJP brings circular from Centre: Tamil Nadu government | यदि भाजपा केंद्र से परिपत्र ले आती है तो सप्ताहांत में मंदिरों को खोलने के लिए तैयार :तमिलनाडु सरकार

यदि भाजपा केंद्र से परिपत्र ले आती है तो सप्ताहांत में मंदिरों को खोलने के लिए तैयार :तमिलनाडु सरकार

चेन्नई, आठ अक्टूबर तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की मांग के अनुरूप वह सप्ताहांतों पर मंदिरों को फिर से खोलने के लिए तैयार है, बशर्ते कि भगवा पार्टी इस बारे में केंद्र से एक परिपत्र हासिल कर ले जिसमें महामारी के दौरान किसी स्थान पर भारी भीड़ की अनुमति हो।

राज्य के मंत्री के. शेखर बाबू ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस बारे में भाजपा का बृहस्पतिवार का राज्यव्यापी प्रदर्शन नाकाम रहा।

त्योहार के मौसम के दौरान कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए वर्तमान में मंदिर सप्ताह में चार दिन ही खोले जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ready to open temples in weekend if BJP brings circular from Centre: Tamil Nadu government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे