लाइव न्यूज़ :

जरूरत पड़ने पर पूर्वी लद्दाख में सेना की तैनाती बढ़ाने को तैयार: वायुसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:28 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 दिसंबर वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारतीय वायुसेना अपनी तैनाती जारी रखे हुए है क्योंकि चीन के साथ गतिरोध अभी भी बना हुआ है और जरूरत पड़ने पर बल सैनिकों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए तैयार है।

उन्होंने हैदराबाद के पास डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में एक संयुक्त स्नातक परेड से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसा आपने कहा, गतिरोध जारी है। पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों से सैनिक (दोनों तरफ के) पीछे हटे हैं। लेकिन, सैनिक पूरी तरह से अभी तक नहीं हटे हैं ... मैं विवरण में नहीं जाना चाहूंगा, लेकिन यह कहना पर्याप्त है कि हम तैनात हैं, हम उस क्षेत्र में हमारे सामने आ सकने वाली किसी भी चुनौती से त्वरित रूप से निपटने के लिए तैयार हैं।’’

वह पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ गतिरोध पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद क्षेत्र में बलों की तैनाती के संबंध में पिछले अप्रैल की तरह ही यथास्थिति जारी है।

यह पूछे जाने पर कि क्या बलों की और तैनाती की जाएगी, उन्होंने कहा, "नि:संदेह, यदि आवश्यक हुआ तो वहाँ यह होगा। जरूरत पड़ने पर हम तैनाती बढ़ाएंगे।’’

चौधरी ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि भारतीय वायुसेना पड़ोसी देश से विभिन्न स्वरूपों में आने वाले खतरों से अवगत है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा था कि गतिरोध चीन द्वारा "समझौतों" का पालन नहीं करने और बीजिंग के एक ऐसे पक्ष के रूप में काम करने का परिणाम है जिसने "एक अनुबंध का उल्लंघन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव