लाइव न्यूज़ :

एक सौ दो दिन में दो रिपोर्ट में संक्रमित होने और एक में संक्रमित न पाया जाना पुन: संक्रमण है: अध्ययन

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण की निगरानी प्रणाली को स्थापित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने कम से कम 102 दिन के अंतराल में दो रिपोर्ट में किसी व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने और इस अवधि के बीच उसी व्यक्ति की एक रिपोर्ट में उसके संक्रमित पाए जाने के मामले को सार्स-सीओवी-2 के पुन: संक्रमण के तौर पर परिभाषित किया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अध्ययन में यह कहा गया है।

आईसीएमआर के कहा है कि पुन: संक्रमण की पुष्टि के लिए संपूर्ण जीनोम अनुक्रम की भी आवश्यकता होगी।

सार्स-सीओवी-2 के पुन: संक्रमण के मामले बहुत कम हैं। ऐसे में, वैज्ञानिकों ने निगरानी प्रणालियों की स्थापना की आवश्यकता के मद्देनजर पुन: संक्रमण की आसान महामारी विज्ञान परिभाषा विकसित की है।

‘एपिडेमियोलॉजी एंड इंफेक्शन’ पत्रिका में कैम्ब्रिज द्वारा प्रकाशित ‘सार्स-सीओवी-2 पुन: संक्रमण: भारत द्वारा विकसित महामारी विज्ञान परिभाषा’ अध्ययन के अनुसार, सार्स-सीओवी-2 के संभावित पुन: संक्रमण की महामारी विज्ञान परिभाषा विकसित करने और भारत में इसकी मौजूदगी का पता लगाने के लिए जांच की गई।

वैज्ञानिकों ने कहा कि सार्स-सीओवी-2 का पुन: संक्रमण एक चिंता की बात है और इसे परिभाषित करने की आवश्यकता है, इसलिए पुन: संक्रमण की परिभाषा विकसित की गई और अभिलेख आधारित, टेलीफोन से किए गए सर्वेक्षण से इन मामलों की मौजूदगी का पता लगाया गया।

अध्ययन में कहा गया है कि कम से कम 102 दिन के अंतराल में दो रिपोर्ट में व्यक्ति का संक्रमित पाया जाना और इस बीच एक रिपोर्ट में व्यक्ति के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि होना सार्स सीओवी-2 के पुन: संक्रमण को परिभाषित करता है।

अध्ययन में कहा गया है, ‘‘निगरानी प्रणाली मजबूत करने के लिए सार्स-सीओवी-2 के पुन: संक्रमण की एक महामारी विज्ञान परिभाषा महत्वपूर्ण है। मौजूदा जांच इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद करती है और भारत में सार्स सीओवी-2 से संक्रमित हुए व्यक्तियों में से 4.5 प्रतिशत में पुन: संक्रमण पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल