लाइव न्यूज़ :

आरडीआईएफ को भारत में एक महीने में पांच करोड़ स्पूतनिक V टीके के उत्पादन की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:42 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 अप्रैल रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने मंगलवार को कहा कि उसे गर्मियों के इस मौसम में भारत में स्पूतनिक V टीके की पांच करोड़ खुराकें उत्पादित किए जाने की उम्मीद है।

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने रूस में क्लीनिकल परीक्षण और भारत में तीसरे चरण के स्थानीय क्लीनिकल परीक्षण के सकारात्मक आंकड़ों के आधार पर सोमवार को टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी। भारत में इसका परीक्षण डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर किया गया।

आरडीआईएफ के सीईओ किरील दमित्रेव ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस की कंपनी की पांच दवा कंपनियों के साथ समझौते के अलावा उत्पादन के लिए वे कुछ और कंपनियों के साथ समझौता करना चाहते हैं।

दमित्रेव ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि स्पूतनिक V भारत-रूसी टीका है क्योंकि स्पूतनिक V का बड़े पैमाने पर उत्पादन भारत में किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारत में पांच उत्पादन साझेदारों की घोषणा की है जिनमें कुछ बड़ी भारतीय दवा कंपनियां भी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि गर्मियों में (कुछ महीने के अंदर) पांच करोड़ से अधिक टीके प्रति महीने भारत में बनाए जाएंगे। यह हमारी योजना है।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ भारतीय कंपनियों ने कड़ी गुणवत्ता जांच के तहत टीके का उत्पादन शुरू कर दिया है।

डॉ. रेड्डीज और आरडीआईएफ ने स्पूतनिक V के क्लीनिकल परीक्षण के लिए सितंबर 2020 में समझौता किया था। साथ ही भारत में दस करोड़ टीका वितरण का भी कंपनी के साथ समझौता हुआ था। बाद में इस संख्या को बढ़ाकर 12.5 करोड़ कर दिया गया।

स्पूतनिक V का विकास गामेलेया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इपिडेमोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया