नीतीश कुमार के विश्वासपात्र आरसीपी सिंह बने जद(यू) के नए अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:27 IST2020-12-27T16:27:43+5:302020-12-27T16:27:43+5:30

RCP Singh, confidant of Nitish Kumar, becomes new president of JD (U) | नीतीश कुमार के विश्वासपात्र आरसीपी सिंह बने जद(यू) के नए अध्यक्ष

नीतीश कुमार के विश्वासपात्र आरसीपी सिंह बने जद(यू) के नए अध्यक्ष

पटना, 27 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र आरसीपी सिंह को रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) का नया अध्यक्ष चुना गया।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कुमार ने शीर्ष पद के लिए सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसका अन्य सदस्यों ने अनुमोदन किया।

मुख्यमंत्री को 2019 में तीन वर्षों के लिए जद (यू) का अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा के सदस्य सिंह के लिए यह पद छोड़ दिया।

सिंह पहले नौकरशाह थे, जो बाद में नेता बने और क्षेत्रीय दल के अब तक वह महासचिव थे।

अरुणाचल प्रदेश में जद(यू) के सात विधायकों में से छह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद पार्टी देश की राजनीतिक स्थिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: RCP Singh, confidant of Nitish Kumar, becomes new president of JD (U)

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे