लाइव न्यूज़ :

आरसीपी सिंह और ललन सिंह में मतभेद, सीएम नीतीश बोले-JDU में सब ऑल इज वेल है...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 11, 2021 13:42 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की 2,705.35 करोड़ रुपये की 989 परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारम्भ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और उनके पूर्ववर्ती आरसीपी सिंह एक साथ हैं।राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई थी। नीतीश ने कहा कि उनकी पार्टी की सभी जगह इकाइयां है।

पटनाःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में कोई मतभेद है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कुमार ने कहा कि "उनकी पार्टी में सब ठीक था और है।"

 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "सब लोग एकजुट हैं।" जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और उनके पूर्ववर्ती आरसीपी सिंह प्रतिद्वंद्वी शक्ति के केंद्र बनकर उभरे हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद आरसीपी ने हाल में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

जब मुख्यमंत्री का ध्यान उन पोस्टरों की ओर दिलाया गया जिसमें आरसीपी की तस्वीर थी, जबकि ललन सिंह की तस्वीर गायब थी तो नीतीश ने कहा, “सभी लोग एकजुट हैं।’’ पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में कहा, ‘‘हमलोगों की पार्टी में सबकी इज्जत की जाती है। पिछले वर्ष दिसंबर में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई और वे काम करने लगे। जब मंत्री बन गये तो उन्होंने कहा कि अब ललन जी बन जाएं तो ज्यादा अच्छा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय किया गया।’’

नीतीश ने कहा, ‘‘ हमलोगों की पार्टी में सबमें एकजुटता है। कहीं कोई ग्रुप नहीं है। ललन सिंह सीनियर व्यक्ति हैं। जब समता पार्टी बनी थी, उस समय से ये हैं बल्कि उससे पहले भी थे। पार्टी में सब लोग काम कर रहे हैं, कहीं कोई दिक्कत नहीं है।’’

उत्तर प्रदेश में जद(यू) के चुनाव लड़ने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि उनकी पार्टी की सभी जगह इकाइयां है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, उसमें भी लोगों ने इच्छा प्रकट की थी। ये तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी का काम है। गठबंधन करके या अलग लड़ने के संबंध में पार्टी के लोग निर्णय लेंगे।’’ उत्तर प्रदेश में जद(यू) के दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।

 

टॅग्स :पटनाजेडीयूउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?