लाइव न्यूज़ :

देश में अनाज की कमी नहीं, छोटे उद्योगों को धनराशि देने का फैसला, जानें कोरोना संकट पर RBI के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2020 11:04 IST

Coronavirus in India Update: देश में अबतक कोरोना से 13,387 लोग संक्रमित हैं। इसमें 11201 सक्रिय मामले, 1749 ठीक हो चुके हैं। 437 मौतें शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिवर्स रेपो रेट 4 % से घटाकर 3.75% किया गया है। रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट की कमी की गई है।RBI गवर्नर  शक्तिकांत दास ने कहा, वैश्विक मंदी के अनुमान के बीच भारत की विकास दर अब भी पॉजिटिव रहने का अनुमान है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरुआत में गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश के कोरोना फाइटर का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, RBI में मैं अपनी 150 ऑफिसर, स्टाफ की टीम की सराहना और शुक्रियादा करना चाहूंगा, जो क्वारंटाइन में अपने परिवार से दूर हैं और 24 घंटे काम पर हैं ताकि जरूरी सेवाएं चलती रहें। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को हम पहला बूस्टर लेकर आए थे, तब से मैक्रोइकॉनमिक कंडिशन बिगड़ती जा रही है। ग्लोबल इकॉनमी सबसे बुरी मंदी देख सकती है। आइए जानें गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 अहम बातें...

1. रिवर्स रेपो रेट 4 % से घटाकर 3.75% किया गया है। रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट की कमी की गई है।

2. टार्गेटेड लांग टर्म रीपो ऑपरेशन(TLTRO 2) के तहत RBI ने MFIs और NBFCs को 50 हजार करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया। 

3. RBI गवर्नर ने कहा, छोटे और मंझोले उद्योगों को धनराशि देने का फैसला किया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। 

4. आर्थिक चुनौती के बीच बैंकों को और डिविडेंट पेआउट न करने को कहा गया है। 

5. लिक्विडिटी कवरेज रेशियो (LCR) 100 फीसदी से घटकर 80 फीसदी हो गया है। 

6. RBI गवर्नर  शक्तिकांत दास ने कहा, देश में विदेशी मुद्रा का पर्याप्त भंडार है। बैंकों के पास पैसों की कमी नहीं है। 

7.  RBI गवर्नर  शक्तिकांत दास ने कहा, देश में अनाज की कमी नहीं है। भंडार पूरा है। 

8. RBI गवर्नर  शक्तिकांत दास ने कहा, दुनिया को 9 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होने की आशंका है जो कि कई विकसित देशों की अर्थव्यवस्था के बराबर है। 

9.RBI गवर्नर  शक्तिकांत दास ने कहा, वैश्विक मंदी के अनुमान के बीच भारत की विकास दर अब भी पॉजिटिव रहने का अनुमान है और यह 1.9 प्रतिशत रहेगी। 

10. RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, भारत उन मुट्ठी भर देशों में है जहां सकारात्मक ग्रोथ रेट दिखी है जो 1.9 प्रतिशत के आसपास है, IMF के अनुमान के मुताबिक ये G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं