लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के दो बैंकों पर आरबीआई ने लगाया जुर्माना, दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2019 20:41 IST

इससे पहले आरबीआई ने सोमवार को भी तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक पर 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बैंक पर यह जुर्माना धोखाधड़ी के वर्गीकरण और उसकी सूचना देने के नियमों के अनुपालन में कमी के लिए लगाया गया।

Open in App

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पुणे के जनता सरकारी बैंक पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना बैंक पर आरबीआई की ओर से जारी निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए लगाया गया है। इन निर्देशों में आय पहचान, परिसंपत्ति वर्गीकरण से जुड़े (IRAC) मानदंडों का पालन करने जैसी बातें थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आरबीआई ने जलगांव पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, जलगांव पर भी 25 लाख का जुर्माना लगाया है।

इससे पहले आरबीआई ने सोमवार को भी तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक पर 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बैंक पर यह जुर्माना धोखाधड़ी के वर्गीकरण और उसकी सूचना देने के नियमों के अनुपालन में कमी के लिए लगाया गया। केंद्रीय बैंक ने इस बाबत 24 अक्टूबर को एक आदेश किया।

केंद्रीय बैंक ने 25 अक्टूबर को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘बैंक पर धोखाधड़ी के वर्गीकरण और वाणिज्यिक बैंकों द्वारा सार्वजनिक की जाने वाली सूचना पर केंद्रीय बैंक के दिशानिर्देशों और कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’ रिजर्व बैंक ने 31 मार्च 2017 पर तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की वित्तीय हालत जानने के लिए वैधानिक जांच की थी।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया