लाइव न्यूज़ :

रावत का आकस्मिक निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति : गहलोत

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:01 IST

Open in App

जयपुर, आठ दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आकस्मिक निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है।

गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन का समाचार दुखद है। जनरल रावत ने एक सैन्य अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्य किया। उनका आकस्मिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले अन्य सभी सैन्यकर्मियों को भी मैं अपनी श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। ईश्वर इन सभी के परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दें।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी रावत के निधान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जनरल रावत का आकस्मिक निधन देश के लिये एक बड़ी क्षति है।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘ जनरल बिपिन रावत का आकस्मिक निधन देश के लिये एक बड़ी क्षति है। मैं उनके व अन्य अधिकारियों और रैंको के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे