लाइव न्यूज़ :

रावत का सितारगंज चीनी मिल अगले पेराई सत्र तक शुरू करने का निर्देश

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:27 IST

Open in App

देहरादून, 21 जनवरी ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित सितारगंज चीनी मिल में अगले पेराई सत्र से पहले ही संचालन शुरू हो जाएगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी पेराई सत्र तक सितारगंज चीनी मिल दोबारा शुरू हो जाए। उन्होंने इसके लिए अधिकारियो से पूरी योजना जल्द बनाने को कहा।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, रावत ने कहा कि सितारगंज मिल को आगामी पेराई सत्र से शुरू करने के लिए अभी से प्रक्रिया शुरू की जाए और इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम की राय ली जा सकती है।

किसानों के हित को पहला लक्ष्य बताते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सितारगंज में निर्मित आधारभूत संरचनाओं का सही उपयोग होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को गन्ने की बिक्री में परेशानी नहीं होगी व अन्य लोगों के भी रोजगार बढ़ेंगे।

सितारगंज चीनी मिल घाटे में जाने के कारण वर्ष 2017 में बंद कर दी गयी थी। हांलांकि, किसान संगठन लंबे समय से इसे दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान