लाइव न्यूज़ :

बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र का रावत ने लिया जायजा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:04 IST

Open in App

देहरादून, 12 मई उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में बादल फटने से मची तबाही के एक दिन बाद बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रभावित स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यक्रम स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री पूर्वाह्न लगभग 11 बजे आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और प्रभावितों का हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी सुबोध उनियाल, डॉ.धन सिंह रावत तथा विधायक विनोद कण्डारी भी मौजूद थे । जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी । उन्होंने टिहरी की जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए ।

देवप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार शाम बादल फटने से मची तबाही में पूरा क्षेत्र मलबे से पट गया और उसमें दो भवन जमींदोज हो गए थे । घटना में कई इमारतें और दुकानें पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं । हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां